Puja

राम नवमी विशेष आरती : आरती कीजै रामचन्द्र जी की

Lord Rama Aarti
 

श्री राम आरती : Ramnavmi Special Aarti 2024
 

आरती कीजै रामचन्द्र जी की।

हरि हरि दुष्टदलन सीतापति जी की ॥

 

पहली आरती पुष्पन की माला।

काली नाग नाथ लाए गोपाला ॥

 

दूसरी आरती देवकी नन्दन।

भक्त उबारन कंस निकन्दन ॥

 

तीसरी आरती त्रिभुवन मोहे।

रत्न सिंहासन सीता रामजी सोहे ॥

 

चौथी आरती चहुं युग पूजा।

देव निरंजन स्वामी और न दूजा ॥

 

पांचवीं आरती राम को भावे।

रामजी का यश नामदेव जी गावें ॥

ALSO READ: श्री राम वंदना आरती | shri ram vandana