Puja

वसंत पंचमी विशेष आरती : ॐ जय सरस्वती माता

Saraswati Devi Aarti 
 

Saraswati Mata Aarti : आज माता सरस्वती की जयंती और वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर पढ़ें मां सरस्वती जी की यह पावन आरती। 

 

मां सरस्वती जी की आरती : Sarswati aarti

 

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।

सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥

 

जय….. चंद्रवदनि पद्मासिनी, ध्रुति मंगलकारी।

सोहें शुभ हंस सवारी, अतुल तेजधारी ॥ जय…..

 

बाएं कर में वीणा, दाएं कर में माला।

शीश मुकुट मणी सोहें, गल मोतियन माला ॥ जय…..

 

देवी शरण जो आएं, उनका उद्धार किया।

पैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ॥ जय…..

 

विद्या ज्ञान प्रदायिनी, ज्ञान प्रकाश भरो।

मोह, अज्ञान, तिमिर का जग से नाश करो ॥ जय…..

 

धूप, दीप, फल, मेवा मां स्वीकार करो।

ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ॥ जय…..

 

मां सरस्वती की आरती जो कोई जन गावें।

हितकारी, सुखकारी, ज्ञान भक्ती पावें ॥ जय…..

 

जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता।

सद्‍गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय…
 

ALSO READ: बसंत पंचमी पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

ALSO READ: Vasant Panchami 2024 : वसंत पंचमी पर पढ़ें खास सामग्री एक साथ