Puja

राम नवमी पर कैसे करें श्री राम की पूजा?

Shri Ram Navami 2023: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार राम नवमी 30 मार्च 2023 गुरुवार को रहेगी। इस दिन प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पूरे देश भी इस जन्मोत्सव को बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा, क्योंकि इस समय अयोध्या में श्रीराम लला की विशेष पूजा होगी। आओ जानते हैं कि किस तरह करें इस दिन श्रीराम की पूजा।

 

श्री राम पूजा का मुहूर्त : 30 मार्च 2023 को सुबह 11:11:38 से 13:40:20 तक रहेगा।

 

क्या करते हैं रामनवमी के दिन :

– इस दिन रामायण का पाठ करते हैं। रामरक्षा स्त्रोत भी पढ़ते हैं। 

– कई जगह भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाता है। 

– भगवान राम की मूर्ति को फूल-माला से सजाते हैं और स्थापित कर पालने में झुलाते हैं। 

– कई जगहों पर पालकी या शोभायात्रा निकाली जाती है। 

– अयोध्या में राज जन्मोत्सव का भव्य आयोजन होता है।

रामनवमी की सरल पूजा विधि | Simple worship method of Ram Navami:

 

1. रामनवमी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेकर प्रभु श्री राम के बालरूप की पूजा की जाती है।

 

2: बालक रामलला को झुले में विराजमान करके, झुले को सजाया जाता है और दिन में 12 बजे के आसपास उनकी पूजा की जाती है। 

 

3. ताबें के कलश में आम के पत्ते, नरियल, पान आदि रखकर चावल का ढेर पर कलश स्थापित करते हैं और उस के आसपास चौमुखी दीपक जलाते हैं।

 

4. फिर श्री राम को खीर, फल, मिष्ठान, पंचामृत, कमल, तुलसी और फूल माला अर्पित करते हैं। 

 

5. नैवद्य अर्पित करने के बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते हैं। 

 

6. इस दिन पंचामृत के साथ ही पीसे हुए धनिये में गुड़ या शक्कर मिलाकर प्रसाद बनाकर बांटते हैं।