Puja

Akshaya tritiya : 5 दुर्लभ संयोग में मनाएंगे अक्षय तृतीया, जानें खरीदी का शुभ मुहूर्त

Akshaya Tritiya

Akshay Tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन 5 दुर्लभ योग संयोग बन रहे हैं। इस दिन खरीदी गई वस्तु अक्षय फल प्रदान करती है। 10 मई 2024 शुक्रवार को अक्षय तृतीया का शुभ पर्व और मुहूर्त रहेगा। इस दिन सोना, चांदी, वाहन, भवन, रुई, सेंधा नमक, मिट्टी का घड़ा, कौड़ियां आदि वस्तुएं खरीद सकते हैं।

ALSO READ: Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया पर सोने के अलावा भी खरीद सकते हैं ये 5 चीजें

खरीदारी का शुभ मुहूर्त:

अमृतकाल : इस दिन खरीदारी के लिए सबसे शुभ मुहूर्त सुबह अमृतकाल है जो 07:44 से सुबह 09:15 तक रहेगा।

अभिजीत : इसके बाद अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:45 तक है।

ALSO READ: Akshaya Tritiya 2024: अक्षय तृतीया से शुरू होंगे इन 4 राशियों के शुभ दिन, चमक जाएगा भाग्य

5 शुभ महायोग:

1. सुकर्मा योग : सुबह 10:47 के बाद मृगशिरा नक्षत्र और दोपहर 12:06 के बाद सुकर्मा योग प्रारंभ होगा।

2. रवि योग : मित्र योग के बाद सुबह 10:47 से अगले दिन सुबह 05:33 तक।

3. गजकेसरी योग : गुरु और चंद्र के वृषभ राशि में होने से गजकेसरी योग का निर्माण भी हुआ है।

4. शुक्रादित्य योग : सूर्य और शुक्र के मेष राशि में होने से शुक्रादित्य योग बना हुआ है। 

5. शश योग : शनि के कुंभ में होने से शश नामक पंचामहापुरुष योग बना है।

ALSO READ: Akshaya tritiya : अक्षय तृतीया का है खास महत्व, जानें 6 महत्वपूर्ण बातें

साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त : पूरे वर्ष में साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त होते हैं। पहला चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, दूसरा विजया दशमी और तीसरा अक्षय तृतीया। आधा मुहूर्त कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को रहता है। विभिन्न मतांतर से देवप्रबोधिनी एकादशी को भी अबूझ और पवित्र मुहूर्त में शामिल किया जाता है।

Akshaya Tritiya Muhurat 2024