Puja

Dasha Mata Vrat 2024: घर की दशा सुधारने के लिए रखें दशा माता का व्रत और नियम से करें पूजा

dasha mata vrat

Dasha mata Vrat puja Niyam vidhi 2024: चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी को दशा माता का व्रत रखा जाता है। मान्यता अनुसार इस व्रत को रखने से घर की बिगड़ी दशा सुधार जाती है। इस दिन यदि नियम पूर्व व्रत रखा तो घर की दशा ठीक हो जाती है। इस बार यह व्रत 4 अप्रैल 2024 गुरुवार के दिन रखा जा रहा है।

ALSO READ: Dasha Mata Vrat : दशा माता व्रत आज, यह पौराणिक कथा पढ़ने से मिलेगा आशीष

दशा माता व्रत के नियम | Dasha mata puja rules:

इस दिन कच्चे सूत का 10 तार का डोरा, जिसमें 10 गठानें लगाते हैं, लेकर पीपल की पूजा करती हैं।

पीपल की पूजन कर 10 बार पीपल की परिक्रमा कर उस पर सूत लपेटती हैं तथा डोरे में 10 गठान लगाकर गले में बांधकर रखती हैं।

इस डोरे की पूजन करने के बाद पूजन स्थल पर नल-दमयंती की अनोखी प्रेम कहानी/कथा सुनती हैं।

इस दिन दशा माता के कोप से बचाने के लिए पौराणिक कथा पढ़ी अथवा सुनीं जाती है।

पूजन के पश्चात महिलाएं अपने घरों पर हल्दी एवं कुमकुम के छापे लगाती हैं।

एक ही प्रकार का अन्न एक समय खाती हैं। इस व्रत में भोजन में नमक नहीं लिया जाता है। 

इस दिन विशेष रूप से अन्न में गेहूं का ही उपयोग करते हैं। 

यह व्रत जीवनभर किया जाता है और इसका उद्यापन नहीं होता है।

इस व्रत के दिन न तो किसी से कुछ लेते हैं और न ही कुछ देते हैं। 

इस दिन किसी दूसरे का न तो खाते हैं और न ही खिलाते हैं।

ALSO READ: दशा माता व्रत 2024: जानें व्रत का रहस्य, नियम, पूजा विधि और महत्व

ALSO READ: Dasha Mata Vrat 2024 Kab Hai: दशा माता व्रत 2024 कब है?