Puja

Navratri 2024 : नवरात्रि 2024, जानें लग्नानुसार घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri  Muhurat 2024 
 

Chaitra navratri 2024: इस वर्ष 09 अप्रैल 2024 से चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने जा रही है। नवरात्रि के यह नौ दिन मां दुर्गा की पूजा-उपासना के दिन होते हैं। अनेक श्रद्धालु इन नौ दिनों में अपने घरों में घट-स्थापना कर अखंड ज्योति की स्थापना कर नौ दिनों का उपवास रखते हैं। 

ALSO READ: Chaitra navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर कैसे करें माता की शास्त्रोक्त पूजा, जानिए संपूर्ण विधि

आइए जानते हैं कि नवरात्रि में घट-स्थापन एवं अखंड ज्योति प्रज्वलन का शुभ मुहूर्त कब है-

 

अभिजित मुहूर्त-

 

– अपराह्न 11:55 (AM) से 12:45 (PM) बजे तक।

 

दिवस मुहूर्त-

 

– प्रात: 10:45 (AM) से 01:55 (PM) बजे तक।

 

रात्रिकालीन मुहूर्त-

 

– रात्रि 8:00 (PM) से 09:28 (PM) बजे तक।

 

किन लग्नों में करें घट स्थापना-

 

देवी पूजा में शुद्ध मुहूर्त एवं सही व शास्त्रोक्त पूजन विधि का बहुत महत्व है। शास्त्रों में विभिन्न लग्नानुसार घट स्थापना का फल बताया गया है-

 

शुभ लग्न-

(1) 1-मेष : धनलाभ- समय- 6:37 AM- 8:15 AM

 

(2) 4-कर्क : सिद्धि- समय- 12:25 AM- 2:43 PM

 

(3) 6-कन्या : लक्ष्मी प्राप्ति- समय- 4:58 PM- 7:13 PM

 

(4) 7-तुला : ऐश्वर्य प्राप्ति- समय-7:13 PM- 9:31 PM

 

(5) 8-वृश्चिक : धनलाभ- समय- 9:31 PM- 11:47 PM तक।

 

-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया

प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

सम्पर्क: [email protected]
 

ALSO READ: Chaitra navratri 2024: चैत्र नवरात्रि में इस एक शुभ मुहूर्त में करें घट स्थापना