Puja

Raksha bandhan 2023: रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक?

रक्षा बंधन 2023: ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 30 अगस्त को रात्रि 09:01 के बाद राखी बांध सकते हैं या अगले दिन 07:07 के पहले रक्षा बंधन मना सकते हैं। क्या 30 तारीख को दिन में भी राखी बांध सकते हैं? इस दिन बुधादित्य योग, शश योग, सुकर्मा और वासरपति योग भी रहेगा। आओ जानते हैं कि रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त कितने बजे से कितने बजे तक का है।

 

रक्षा बंधन 2023 का शुभ मुहूर्त:-

रक्षा बंधन पर भद्रा काल रहेगा लेकिन भद्रा के मुख काल की 5 घटी पश्चात पुच्छ काल में राखी बांध सकते हैं।

पुच्छ काल का शुभ समय 30 अगस्त को मध्यान्ह 3:30 से 6:30 बजे के बीच रहेगा।

इसके बाद रात्रि 9 बजकर 1 मिनट के बाद से 11 बजकर 13 मिनट तक शुभ मुहूर्त है।

उपरोक्त शुभ मुहूर्त के बाद शुभ और फिर अमृत का चौघड़िया रहेगा।

सुबह मनाना चाहते हैं तो 31 अगस्त को सुबह 07:07 के पहले राखी बांध सकते हैं।

भद्रा काल 30 अगस्त 2023 को भद्रा सुबह 10:58 से होकर रात्रि 09:01 तक रहेगी।

श्रावण माह की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 30 अगस्त 2023 बुधवार को सुबह 11:00: बजे से हो रहा है और यह तिथि अगले दिन सुबह 07:07 पर समाप्त हो जाएगी।

 

31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त :-

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक का है। 

इसके बाद पूर्णिमा का लोप हो जाएगा। परंतु इसके बाद भी राखी बांधने का विचार है तो नीचे लिखे शुभ मुहूर्त में बांधें।

 

अमृत मुहूर्त : सुबह 05:42 से 07:23 बजे तक।

इस दिन सुबह सुकर्मा योग रहेगा।

 

इन मुहूर्त में भी बांधी जा सकती है राखी- 

अभिजीत मुहूर्त : दोपहर 12:14 से 01:04 तक।

अमृत काल : सुबह 11:27 से 12:51 तक।

विजय मुहूर्त : दोपहर 02:44 से 03:34 तक।

सायाह्न सन्ध्या : शाम 06:54 से रात्रि 08:03 तक।